CISF Full Form | CISF का मतलब क्या होता है? | CISF Full Form in English & Hindi

हमारे भारत में सुरक्षाबलों को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। लेकिन उन्हें संभालने के लिए भी एक संस्था है जिनसे हम CISF के नाम से जानते हैं। परंतु हमारे देश में बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें CISF Full form in hindi के बारे में जानकारी है। इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि CISF ka Full form kya hai और यह किस प्रकार कार्य करती है।

इसलिए आज का यह लेख हम इसी विषय पर लेकर आए हैं जिसमें हम जानेंगे कि CISF का मतलब क्या होता है? साथ ही हम CISF Full form से संबंधित भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

CISF का फुल फॉर्म क्या है? | CISF Full Form

CISF Full form सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (Central Industrial Security Force) है। इसे हम हिंदी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कहते हैं। साथ ही इसे संरक्षण एवं सुरक्षा संस्था भी कहा जाता है। यह भारत में एक प्रमुख अर्ध सैनिक बल है जो देश भर में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

CISF क्या है? | CISF Full Form in English & Hindi

CISF सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के नाम से जानते हैं एक बहु आयामी सुरक्षा बल है जो भारत में गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। इसकी स्थापना सन 1969 में हुई थी। इसकी स्थापना के साथ फोर्स एक समर्पित कार्य बल के साथ एक अत्यधिक सक्षम संगठन के रूप में विकसित हुआ जो प्रतिष्ठानों की एक विस्तृत श्रृंखला की सुरक्षा और Safety सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

यह संस्था भारत के सरकारी क्षेत्रों और सरकारी उद्योगों के लिए सुरक्षा संबंधित निर्णय लेने के लिए उत्तरदायी होती है। साथ ही यह देश की सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी उत्तरदायी है। CISF पूरी दुनिया में सबसे बड़ा औद्योगिक सुरक्षा बल है। इसमें 1,70,000 से भी ज्यादा कार्य बल शामिल है, जिन्हें 32 बटालियनो में विभाजित किया गया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसी जगह से यह सारे कार्यभार संभालती है।

CISF का उद्देश्य क्या है?

CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का संक्षिप्त रूप है। का प्राथमिक उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरणों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के रूप में वर्गीकृत अन्य संगठनों को एकीकृत सुरक्षा समाधान प्राप्त करना है। यह बल इन प्रतिष्ठानों को तोड़फोड़, चोरी, आतंकवाद और अन्य सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए जिम्मेदार है।

CISF का क्या काम होता है?

CISF Full form in hindi के अंतर्गत आपको CISF की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को भी जानना आवश्यक है, जो कि इस प्रकार है –

CISF को परमाणु उर्जा संयंत्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्रों, तेल रिफाइनरीओं, प्रमुख बंदरगाहों और संवेदनशील सरकारी भवनों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की एक विस्तृत श्रृंखला की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बल अपने कर्मियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और किसी भी खतरनाक घटना को रोकने के लिए तैनात करता है।

एयरपोर्ट सुरक्षा

CISF की प्रमुख भूमिकाओं में से एक देश भर के प्रमुख एयरपोर्ट पर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करना है। CISF कर्मी यात्रियों के सामानों और कार्गो की जांच करने के साथ-साथ विमान सुरक्षा के लिए किसी भी संभावित खतरे का पता लगाने और उसे रोकने के लिए सतर्क रहती है।

औद्योगिक सुरक्षा

CISF इंडस्ट्रियल यूनिट और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एडवांस सिक्योरिटी को नियोजित करके, रेगुलर पेट्रोलिंग आयोजित करके और मैकेनिज्म तंत्र को लागू करके औद्योगिक संपत्तियों की सुरक्षा करने में मदद करता है और श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखता है।

आपदा प्रबंधन

अपने प्राथमिक सुरक्षा जिम्मेदारियों के अलावा CISF प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपात स्थितियों के दौरान आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है।

CISF को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने में प्रशिक्षित किया जाता है और चुनौतीपूर्ण स्थितियों के दौरान निकासी राहत वितरण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है।

CISF के Security Force

CISF में दो तरह के Security Force शामिल होते हैं। जिसमें मिलिट्री फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स कैटेगरी को दिखाया गया है।

Military Force के अंतर्गत तीन आर्मी शामिल है -:

  1. थल सेना
  2. जल सेना
  3. वायु सेना

Paramilitary Force में निम्न सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है -:

  1. सीमा सुरक्षा बल
  2. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  3. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  4. भारत तिब्बत सीमा पुलिस
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
  6. सशस्त्र सीमा बल
  7. असम राइफल्स

CISF इन सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए हर साल एक परीक्षा आयोजित करती है, जिसमें विभिन्न पद शामिल होते हैं। छात्र इन परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं और CISF की सुरक्षा बलों में शामिल भी हो सकते हैं।

CISF के लिए क्या योग्यताएं हैं?

CISF परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ योग्यताएं छात्रों के पास होनी चाहिए जो कि इस प्रकार है।

  • भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • छात्र का दसवीं पास होना आवश्यक है।
  • इसके अंतर्गत पुरुष छात्रों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और छाती पचासी सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • उम्मीदवार 100 मीटर की दौड़ 16 सेकेंड में पूरा कर सकता हो।
  • महिलाओं की शारीरिक योग्यता में ऊंचाई 175 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती 80 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला छात्र 100 मीटर की दौड़ 19 सेकेंड में पूरी करनी चाहिए।

CISF में कौन-कौन से पद होते हैं?

अगर आप CISF में जाना चाहते हैं तो आप कई सारे पदों में से कोई भी एक पद का चुनाव कर सकते हैं और उसके लिए परीक्षा का आवेदन कर सकते हैं।

  • कॉन्स्टेबल
  • हेड कांस्टेबल
  • असिस्टेंट एसआई
  • इंस्पेक्टर
  • असिस्टेंट कमांडेंट
  • डिप्टी कमांडेंट
  • असिस्टेंट कमिश्नर
  • डिप्टी कमिश्नर
  • डिप्टी
  • इंस्पेक्टर
  • जनरल इंस्पेक्टर
  • जनरल एडीशनल डायरेक्टर
  • जनरल डायरेक्टर

CISF की चयन प्रक्रिया क्या है?

CISF के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की उपयुक्तता और क्षमताओं का आकलन करने के लिए कई चरण शामिल है, जो कि इस प्रकार है –

  • उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होती है, जो उनके ज्ञान योग्यता और क्षमता का आकलन करती है।
  • उसके बाद छात्रों का शारीरिक मानक परीक्षण होता है। यह परीक्षण दौड़ने लंबी कूद ऊंची कूद और अन्य संबंधित गतिविधियों जैसे कार्यों के माध्यम से उनकी शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन करता है।
  • तीसरे चरण में छात्रों का स्किल टेस्ट लिया जाता है जिसमें यह देखा जाता है कि छात्रों में किस-किस प्रकार के कौशल है।
  • चौथे चरण में छात्रों का मेडिकल टेस्ट होता है। जिसमें CISF द्वारा निर्धारित आवश्यक चिकित्सा मांगों को पूरा करने के लिए एक चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
  • अंत में जो भी छात्र आवेदक इन सभी परीक्षाओं को पूरा कर लेते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। उसके बाद इंटरव्यू में जो भी छात्र पास होते हैं उन्हें किसी एक बल में चयनित किया जाता है और ट्रेनिंग दी जाती है।

CISF की सैलरी क्या है?

हम आपको बता दें कि CISF Full form salary ₹21700 से लेकर ₹69100 तक होता है। इसमें शुरुआती सैलरी 21700 होती है। जो धीरे-धीरे बढ़कर ₹69100 तक हो जाती है। और कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते हैं जिन्हें इन से भी ज्यादा सैलरी मिलती है।

CISF सैलेरी के साथ-साथ कई तरह के भत्ते भी प्रदान करता है जैसा महंगाई भत्ता परिवहन भत्ता जोखिम भत्ता शिक्षा भत्ता इत्यादि।

FAQ’s

CISF की नौकरी क्या होती है?

CISF की नौकरी सुरक्षा बलों की होती है। जिसमें आप कई अलग अलग तरह के सेना में भर्ती हो सकते हैं और देश की सुरक्षा कर सकते हैं।

CISF क्या योग्यता चाहिए?

CISF की पूरी योग्यता हमने इस लेख में विस्तारपूर्वक बताई है। कृपया लिखो पूरा जरूर पढ़ें।

CISF की दौड़ कितनी होती है?

CISF की दौड़ में पुरुषों को 100 मीटर की दौड़ 16 सेकंड में और महिलाओं को 100 मीटर की दौड़ 19 सेकेंड में पूरी करनी होती है।

CISF का मुख्यालय कहां है?

CISF का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने CISF Full form के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको CISF से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगे।

यदि आप इसी विषय पर कुछ आने जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें।

Leave a Comment